आवश्यक दिशा निर्देश:
- श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा विभिन्न वर्षों में अपने स्तर पर सदस्यता सूची में आवश्यक संशोधन किए जाते रहे हैं।
- इस प्रक्रिया में समय लगता था एवं सभी जरूरी जानकारियाँ उपलब्ध नहीं हो पाती थीं।
- अब आप स्वयं अपनी सदस्यता सूची में दर्ज जानकारियों को ऑनलाइन संशोधित कर सकते हैं।
- वर्ष 2025-28 के चुनाव में जो आजीवन सदस्य मतदाता थे, वे अपने मतदाता क्रमांक को ही Membership ID एवं Password के रूप में उपयोग कर सकते हैं।
- "Edit Profile" में जाकर आप आवश्यक जानकारी अपडेट कर सकते हैं।
- सुरक्षा कारणों से अपडेट के बाद कृपया अपना पासवर्ड अवश्य बदलें।
- ध्यान रहे कि आपकी Membership ID वही रहेगी, आप केवल पासवर्ड बदल सकेंगे।
- संशोधन करते समय अपना आधार कार्ड अवश्य अपलोड करें।
- आपके संशोधन और आधार कार्ड के आधार पर समाज द्वारा गठित पैनल द्वारा आपकी जानकारी Approve/Final कर दी जाएगी।
- नई पंजीकरण के लिए कृपया ध्यान दें कि 'Proposer' और 'Approver' अग्रवाल समाज के पंजीकृत सदस्य होने चाहिएं।